मांझी(सारण)। बीते पांच चुनावों में मांझी के सोनबरसा पंचायत से मुखिया पद पर दो दिग्गज परिवार के प्रतिनिधि ही बारी बारी चुनाव जीतते रहे हैं। वर्ष 2001 के चुनाव में तब के राजद जिलाध्यक्ष दलन प्रसाद यादव ने मुखिया के चुनाव में जीत हासिल की थी। हालांकि वर्ष 2006 के चुनाव में पटखनी देते हुए मुख्य विरोधी मनन यादव ने उन्हें चित कर दिया। फिर वर्ष 2011 में हुए पंचायत चुनाव में दलन प्रसाद यादव मुखिया का चुनाव जीतने में सफल रहे। हालाँकि वर्ष 2016 में मनन यादव अपनी पत्नी को मुखिया बनाने में एक बार फिर सफल रहे। लेकिन 2021 के आसन्न चुनाव में दलन प्रसाद यादव ने अपनी पुत्रवधु सीमा भगवान जी राय को मुखिया का चुनाव जिताने में सफल रहे हैं।