डीएलएड प्रशिक्षण के समापन पर सम्मान समारोह आयोजित

मांझी।(सारण) शिक्षकों का चारित्रिक ह्रास रोकना नई पीढ़ी की महती जिम्मेवारी है तथा युवकों को राष्ट्र के नव निर्माण हेतु तैयार करना ही शिक्षकों का मूल कर्तब्य है। यह बातें स्थानीय दलन सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित डी एल एड प्रशिक्षण के सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। इससे पहले अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया। छात्राओं ने स्वागत गान से कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।
समारोह को बी आर सी समन्वयक क्रमशः मनोज प्रसाद प्रभुनाथ राय रिजवान अहमद बिनोद मिश्रा सुशील कुमार मौर्य रविशंकर कुशवाहा रंजन शर्मा कृष्णा सिंह पहलवान तथा मनोज कुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया। मौके पर उमेश गिरी रमाकांत रत्नेश सिंह कन्हैया सिंह मुकेश प्रसाद राजीव गुप्ता पप्पू यादव मनोज यादव सुनील सेट्ठी आदि मौजूद थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रभुनाथ राय ने किया ।