मुसेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कपिलदेव राय नहीं रहे , शोक
डोरीगंज (सारण)-:
“”””””””””
सदर प्रखण्ड के मुसेपुर पंचायत के पूर्व मुखिया कपिलदेव राय का निधन अचानक ह्रदय गति रुक जाने से हो गयी । वे 105 बर्ष के थे ।मुसेपुर पंचायत के बलुआ गाँव निवासी पुर्व मुखिया स्व कपीलदेव राय ने लगातार 12 वर्षो तक मुखिया पद की शोभा बढ़ायी । 2001 के पंचायत चुनाव के पहले वे पंचायत के उप मुखिया पद पर निर्वाचित हुए थे । उस समय के मुखिया बाबुलाल राय के निधन के बाद लगातार सात वर्षो तक कार्यकारी मुखिया के रुप मे कार्य किया एवं 2001 के चुनाव मे फिर मुखिया चुन लिए गए और फिर 2006 के चुनाव के पहले उन्होंने चुनावी राजनीति से सन्यास ले लिया । वे बहुत ही लोकप्रिय मुखिया थे ।
उनके निधन पर मुखिया मुन्ना कुमार , मुखिया धनन्जय सिंह , मुखिया प्रतिनिधि धर्मेन्द्र सिंह , मुखिया रामपुजन सिंह , मुखिया अनिल कुमार महतो , पुर्व मुखिया अजय राय , नन्दकिशोर राय , विजय राय , अधिवक्ता ओमप्रकाश राय , रामजी राय , लक्ष्मण राय , मोहताब राय सहित अनेक गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है ।