भारत बंद का सारण में भी व्यापक असर, शहर सुनसान, गलियां वीरान
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
एससी एसटी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज द्वारा आज बुलाये गए भारत बंद का व्यापक असर सारण जिले में भी देखने को मिला। बंद समर्थकों ने सुबह में छपरा शहर के प्रवेश द्वार भिखारी ठाकुर चौक को जाम कर दिया जिस कारण शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश अवरुद्ध हो गया। सुबह 10 बजे से ही बन्द समर्थकों ने शहर के चौक चौराहों व एनएच पर आगजनी कर जाम किया व सरकार विरोधी नारे लगाए।

बन्द समर्थकों ने केंद्र सरकार द्वारा एससी एसटी एक्ट में किये गए हालिया संशोधन को काला कानून बताए हुए इसे शीघ्र वापस लेने की मांग की।

एकमा थाना क्षेत्र के माने गाँव मे लोगो ने एनएच को जाम किया जबकि एकमा हाई स्कूल के पास भी सड़क जाम किया गया है। रसूलपुर में भी आगजनी कर एनएच को जाम किया गया व सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
जिले के बनियापुर, मशरख, दाउदपुर, ताजपुर, रिविलगंज आदि जगहों पर भारत बंद का व्यापक असर दिखा।
भारत बंद के कारण शहर की सड़कें सुनसान जबकि गलियां वीरान दिखी।