छपरा।सोशल वाट्सप ग्रुपों के माध्यम से समाज में एक नई जागृति लाई जा सकती है। तथा सामाजिक समरसता एवम आपसी सौहार्द्र का बेहतर माध्यम बन सकता है सोशल ग्रुप। उक्त बातें सारण के नवागत जिलाधिकारी राजेश मीणा ने कही। इससे पहले भुवनेश्वर में पदस्थापित संयुक्त आयकर आयुक्त व मांझी डुमरी निवासी अजय कुमार सिंह ने सारण डीएम के कार्यालय कक्ष में गुलदस्ता भेंट कर नए डीएम का स्वागत किया। श्री सिंह ने श्री मीणा को अनुशासित ऊर्जावान व कर्मशील पदाधिकारी बताया। श्री सिंह ने सारण की भूमि को ऐतिहासिक राजनीतिक तथा आध्यात्मिक रूप से बेहद उर्वरा बताते हुए श्री मीणा के नेतृत्व में सारण के विकास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करने की शुभ कामना की। बातचीत के क्रम में श्री सिंह ने मांझी में संचालित अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप द्वारा जिले में चलाये जा रहे अनूठे सामाजिक जागरूकता अभियान तथा खासकर कोरोना संक्रमण काल के दौरान प्रवासियों व पीड़ितों के हितों को ध्यान में रखकर चलाये गए कार्यक्रम को राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण व अनुकरणीय बताया। नवागत डीएम राजेश मीणा अनुभव जिंदगी का सोशल मीडिया ग्रुप के क्रिया कलापों से संतुष्ट व बेहद प्रभावित हुए तथा ग्रुप के सदस्यों का आभार प्रकट किया। उन्होंने सारण के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से चलाए जा रहे सरकार के अभियान में हर वर्ग से सार्थक सहयोग की अपील की। मौके पर ग्रुप संचालक व पत्रकार मनोज कुमार सिंह तथा घनश्याम सिंह उर्फ पप्पू सिंह भी मौजूद थे।
-/-