मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के लेरुआ में एक सुधा पार्लर की दुकान में चोरों ने खाने पीने के समान की चोरी कर ली। इस दौरान हल्ला होने पर राहगीरों ने भाग रहे एक युवक को खदेर कर पकड़ लिया। पकड़े गए युवक तेजपुरवा निवासी भीष्म प्रसाद का पुत्र विनीत कुमार बताया गया है। मामले में दुकान मालिक लेरूआ निवासी मनमोहन कुमार यादव ने एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिक में कहा है कि वह गांव में ही सुधा पार्लर का दुकान चलाता है। मंगलवार को दिन में दुकान के पीछे का करकट तोड़कर दुकान में रखा सामान दूध, राबड़ी और 720 रुपया का सामान चोरों ने चोरी कर ली। हल्ला होने पर लोगों ने उसे पकड़ा है। दुकानदार ने युवक पर सामानों को चोरी करने का आरोप लगाया है।