मछली पकड़ने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत

दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के तालपुरैना चंवर में सोमवार को मछली पकड़ने गए एक युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मढ़ौरा थाना क्षेत्र के तालपुरैना गांव निवासी राजकुमार राउत के 35 वर्षीय पुत्र श्रवण राउत के रूप में की गई है। घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

             ग्रामीणों से मिली के अनुसार, श्रवण राउत सोमवार दोपहर मछली का जाल लगाने के लिए चंवर में गया था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजन और ग्रामीण रातभर उनकी खोजबीन में जुटे रहे, लेकिन रात में कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार की सुबह खोजबीन के दौरान चंवर के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा गया।नजदीक से देखने पर शव का श्रवण राउत के रुप म पहचान किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिजन मौके पर पहुंचे और रो-रोकर उनका बुरा हाल था।