
मांझी। सारण एमएलसी निकाय पद के प्रत्यासी सुधांशू रंजन ने मांझी के विभिन्न पंचायतों का भ्रमण किया तथा चुनावी तैयारियों पर विचार विमर्श किया। उन्होंने मुबारकपुर में दिग्विजय सिंह के आवास पर कई गणमान्य लोगों से मुलाकात की। श्री रंजन महम्मदपुर पंचायत की मुखिया सिया देवी के पोते के तिलकोत्सव में भी शामिल हुए तथा सत्येन्द्र उपाध्याय शैलेन्द्र उपाध्याय के अलावा मटियार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि जयप्रकाश साह तथा भजौना नचाप पंचायत के मुखिया मनीष कुमार सिंह जिप प्रतिनिधि सुधाकर मिश्र आदि से भी लंबी बातचीत की। गैरत पुर में वे शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी की माताजी के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए व पुष्पांजली अर्पित किया।




Recent Comments