हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस ।

पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के पकड़ी नरोतम गांव में  शनिवार की रात अज्ञात अपराधियो ने सोये अवस्था मे एक महादलित युवक की हत्या कर दी ।बताया जाता है कि पकड़ी नरोत्तम गांव निवासी 44  वर्षीय लक्ष्मण राम शनिवार की रात अपने घर के बरामदे में सोया था ।रविवार की अहले सुबह जब परिजन उसे जगाने गये तो वह बिछावन पर मृत पड़ा था .मृतक के नाक से खून निकला हुआ  था एवं उसके दोनो हाथ जुड़े हुए थे . युवक की हत्या की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया । पत्नी गीता देवी ,पुत्र बिट्टू कुमार, पुत्री रागिनी एवं अनुष्का के करुण रुदन से माहौल गमगीन हो गया । घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं एसआई बच्ची देवी घटनास्थल पर पहुँचे एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया ।  युवक की हत्या के कारण अभी स्पष्ट नही हुआ है ।  बताया जाता है कि मृतक के पट्टीदारी में कुछ दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी जिसमे मृतक बीचबचाव करने गया था .,वही मृतक की  पत्नी के बयान के अनुसार लक्ष्मण राम शनिवार की दोपहर एक बजे के बाद घर से निकला था । परिजनों द्वारा देर रात तक उसकी खोजबीन की गयी थी । इस बीच रात्रि 3 बजे वह बिछावन पर मृत पाया गया है । प्रभारी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस पूर्व के विवाद एवं पत्नी के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है । फिलहाल इस मामले में अबतक प्राथमिकी दर्ज नही हो पायी है ।