
☀चवरी क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा यह अस्पताल : व्यास

✍️नवीन सिंह परमार
♨सीवान : बिहार चिकित्सा सेवा और आधारभूत संरचना निगम के द्वारा 176.88 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाला यह अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर का भवन तैयार होने के बाद सिसवन प्रखंड के चवरी क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के प्रखंड के गांवों के लिए भी स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने वाला एक प्रमुख चिकित्सा केंद्र के रूप स्थापित होगा । उक्त बातें मंगलवार को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर के नये भवन निर्माण के शिलान्यास के बाद विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने कहीं ।उन्होंने कहा कि यह अस्पताल चवरी क्षेत्र के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा ।
गौरतलब हो कि मंगलवार को
176.88 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाला अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चैनपुर के भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया । इस अवसर पर पटना से मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी मौजूद थे, वहीं इस शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता मैरवा से स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने ऑनलाइन किया ।
इस मौके पर चैनपुर स्थित शिलान्यास स्थल पर आयोजित समारोह का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता शम्भू प्रसाद ब्याहूत व संजीव सिंह ने किया । इस मौके पर विधायक व्यास सिंह,स्थानीय समाजसेवी विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता, रमेश तिवारी,जदयू नेता सत्येंद्र भारती जदयू, सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र सिंह , भाजपा नेता संजीव सिंह, देवेंद्र तिवारी शंकर गिरी, ललन यादव, उमाशंकर सिंह सहित दर्जनों की संख्या में एनडीए कार्यकर्ता व आसपास क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थें।




Recent Comments