
सीवान : हुसैनगंज में एमडीएम के चावल की हो रही कालाबाजारी…जाँच में पाई गई अनियमितताएं
———————————————-
*✍दैनिक खोज खबर के लिए फिरोज हैदर की रेपोर्ट*
———————————————-
हुसैनगंज (सीवान): प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हबीबनगर में शनिवार को प्रखंड एमडीएम प्रभारी दिनानाथ ने अचानक जाँच किया। जाँच के पश्चात उन्होंने बताया कि जाँच के क्रम में कई अनियमिततायें पाई गयी हैं। एमडीएम का चावल स्टॉक रजिस्टर के मिलान करने पर 06 कट्टा यानि 03 क्विंटल अधिक पाया गया। ये चावल काला बाजारी के लिए रखा गया था। वहीं बच्चों को भोजन करने के लिए थाली की राशि का आवंटन विभाग से बहुत पहले ही हुआ था। लेकिन प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा चार खंदे का थाली नहीं खरीद कर साधारण स्टील का थाली खरीदा गया था।जबकि बीआरसी में स्टील का थाली खरीदने के लिए सभी स्कूल के प्रधानाध्यापक को सरकार द्वारा भेजा गया नमूना दिखाया गया था । एमडीएम प्रभारी ने बताया कि बीडीओ राकेश कुमार चौबे को विद्यालय जाँच की रीपोर्ट दे गयी गयी है।
बरहाल देखने वाली बात ये है कि कब तक उस विद्यालय पर उचित कार्यवाही होती है।अथवा एलडी यानि लेन-देन करके मामले को रफ़ा दफा कर दिया जाता है।




Recent Comments