सीवान में 22 से 24 अप्रैल के बीच आयोजित होगा राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी,बेहतरीन कलाकृतियों का होगा प्रदर्शन

सीवान: शहर के गोपालगंज मोड़ स्थित टाउन हॉल में आराध्या चित्रकला, सीवान के द्वारा 22 से 24 अप्रैल 2018 तक राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है । उक्त प्रदर्शनी में देश भिन्न भिन्न राज्यो के कलाकारों के द्वारा बनाई गई बेहतरीन कलाकृतिया प्रदर्शित की जाएंगी ।
प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक रजनीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार यह प्रदर्शनी पूर्वाह्न 11 बज़े दिन से शुरू होगी। वही टाउन हॉल में ही सायंकाल 6 बज़े से बिहार स्कूल ऑफ म्यूजिक एण्ड ड्रामा के कलाकारों के द्वारा भव्य नाटक की प्रस्तुति की जाएगी । नाटक रात्रि 8 बज़े तक चलेगी । श्री कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी पुनः अगले दिन 11 बज़े से प्रारंभ होगी ।
आयोजक रजनीश कुमार (युवा चित्रकार) ने सीवान व आसपास के सभी प्रबुद्ध नागरिकों से अनुरोध किया है कि ” आप इस भव्य प्रदर्शनी में आकर प्रदर्शनी की शोभा को बढ़ाने की कृपा करें ।
( इनपुट : परमार डाॅट काॅम-सीवान )