
सीवान : पचरुखी में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान मुस्लिम स्वयमसेवकों ने कराया जलपान
———————————————-
✍दैनिक खोज खबर के लिए कुमार विपेंद्र की रेपोर्ट
———————————————-
पचरुखी (सीवान) :
प्रखंड मुख्यालय में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।इस दौरान संपूर्ण पचरुखी बाजार भगवा ध्वज से पट गया और आसमान ‘जय श्री राम’ की जयघोष से गुंजायमान हो उठा।हर तरफ लहराता हुवा केसरिया बड़ा ही मनोहारी दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।उक्त शोभायात्रा में जहां एक तरफ समाज के सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया वहीं कुछ मुस्लिम स्वयमसेवकों ने अपनी सेवा भावना का परिचय देते हुवे हिन्दू-मुस्लिम एकता की मिशाल पेश की।साथ ही शोभा यात्रा में भाग ले रहे लोगों को जलपान कराया।पीसीसी कंप्यूटर के संचालक महताब अली के नेतृत्व में दर्जन भर स्वयमसेवकों ने भवानी मोड़ के समीप एक ‘सेवा स्टॉल’ लगाकर रामनवमी की शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया व शर्वत पिलाया।इस बात को लेकर लोगों ने महताब अली की खूब प्रशंशा की।बात-चीत के क्रम में महताब अली बताया कि दुनिया के सभी कौम व उसके अनुष्ठान इंसान के जीवन में मिठास घोलने के लिए हैं।अतः हम सभी को सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और आपस में प्रेम व शौहार्द बनाये रखना चाहिए।




Recent Comments