पश्चिम चम्पारण ब्यूरो प्रमुख दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
पश्चमी चम्पारण के बगहा नगर परिषद के पटखौली थाना अंतर्गत वार्ड न0 05 में एक 16 बर्षिय युवती द्वारा फाँसी लगा आत्म हत्या कर लिया गया है। मौके पर पटखौली थाना द्वारा घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेजा गया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सुभाष मुखिया ने बताया कि सुबह में सुचना मिली कि वार्ड न 05 के निवासी आमोद तिवारी कि पुत्री तनु कुमारी द्वारा घर में ही फांसी लगा आत्म हत्या कर ली गई है। सुचना पर घटना स्थल पहुंच शव को नीचे उतरवाया गया। जो कि उक्त युवती द्वारा दुपट्टा को पंखा के हुक में लटका कर आत्म हत्या की गई थी। वही युवती के गर्दन और हाँथ में भी कुछ खरोंच के निशान भी मिले है। शव को पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण क्या है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकता है।वैसे दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की जाँच की जा रही है। वही अगर सूत्रो की माने तो मामला प्रेम-प्रसङ्ग के तरफ इशारा करता नजर आ रहा है।लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस तहकीकात के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है।




Recent Comments