परवेज अख्तर/सीवान। आरपीएफ ने गुरुवार को विशेष जांच अभियान के दौरान ट्रेन से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई हेतु उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि 27 नवंबर को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त वाराणसी के निर्देशानुसार ट्रेन एस्कार्ट कंपनी गोरखपुर पूर्व व रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सिवान द्वारा जीरादेई-सिवान के मध्य गाड़ी संख्या-12524 नई दिल्ली -न्यू जलपइगुड़ी एक्सप्रेस के कोच संख्या एस पांच में अपराधिक गतिविधि निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान दो शराब तस्करो को पिठू बैग व झोला से 159 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसकी कुल कीमत 52 हजार 128 रुपया है। जिसे अग्रिम कार्यवाही हेतु उत्पाद विभाग सदर सिवान को सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार वैशाली जिला के नगर थाना क्षेत्र के जढूआ वार्ड संख्या 39 निवासी राकी कुमार व अभिषेक कुमार है।