• घटना में शामिल छह बदमाश गिरफ्तार, जेल से ही रची गई थी योजना

परवेज अख्तर/सीवान।  रघुनाथपुर थाना क्षेत्र टारी बाजार में 27 नवंबर की दोपहर दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाशों ने कृष्णा ज्वेलर्स की दुकान में हथियार के बल पर करीब 50 लाख की सोना-चांदी के आभूषण की लूट कर ली थी। लूट कांड का उद्भेदन पुलिस ने कर दिया है।इसमें शामिल छह बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हथियार के साथ आभूषण को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार निवासी विक्की बैठा, कजराशन निवासी अस्मीत सिंह, अंकित कुमार, कटवार निवासी सचिन कुमार उमर, टारी बाजार निवासी सोनू बैठा व हरनाथपुर निवासी प्रदीप कुमार उर्फ मंटू सिंह है। इस घटना को जेल में बंद संजीत महतो ने जमानती पैसे का इंतेजाम के लिए कराया था।बरामद सामान में एक कट्टा, दो कारतूस, एक मोटरसाकिल, सोने जैसा मंगलसूत्र एक, सोने जैसा मांगटिका दो, सोने जैसा नथियाँ एक, सोने जैसा कान का झुमका एक जोड़ा, चांदी का कमरबंद एक, चांदी का पायल दो जोड़ा, बच्चा का कमर बंद एक, चांदी का चेन दो, पाजेब एक जोड़ा, चांदी का पंजा एक जोड़ा, बाल में लगाने वाला लड़ी चांदी का एक, चांदी का हार एक, चांदी का पायजेब एक जोड़ा है। इस संबंध में एसपी मनोज कुमार तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 27 नवंबर को रघुनाथपुर थानान्तर्गत टारी बाजार स्थित दुकान कृष्णा ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा हथियार का भय दिखाकर फायरिंग करते हुए लूटपाट की गई थी। इस संबंध में रघुनाथपुर थाना कांड संख्या-293/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना के त्वरित खुलासे के लिए मेरे द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर बदमाशों की पहचान कर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान उक्त घटना में संलिप्त छह अभियुक्तों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा स्वीकार किया गया कि जेल में बंद बंदी संजीत महतो के जमानती पैसे का इंतेजाम करने हेतु इस घटना को अंजाम दिया गया है।बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का अबतक का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है। छापेमारी टीम अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर टू, थानाध्यक्ष रघुनाथपुर थाना, एसटीएफ टीम, जिला आसूचना ईकाई सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे।

————————————

——————