
छपरा /मढौरा /नगरा। सारण में एनडीए गठबन्ध अटूट है,जिले की सभी सीटों पर एनडीए गठनबधन के प्रत्याशियों की होगी भारी बहुमत से जीत होगी।उक्त बातें मढौरा विधान सभा क्षेत्र नगरा में एनडीए के प्रत्याशी अल्ताफ के पक्ष में कार्यकर्ताओं की बैठक में आलम का 14 अक्टूबर को होने भाजपा के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को एनडीए के प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू के नामांकन में पहुंचकर यह संदेश देना है कि एनडीए जिले के सभी सीटो पर अपनी जीत दर्ज करेगी।साथ ही कार्यकर्ताओ को दिल से लग जाने का अनुरोध किया।वही विधान पार्षद वीरेंद्र नरायण यादव ने बैठक में कार्यकर्ताओं को आह्वान करते नामांकन में शामिल होने की अपील किया। प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू ने आग्रह करते 14 अक्तूवर को नमांकन शामिल होने का आग्रह किया।जिस बैठक में एनडीए कार्यकर्ताओ ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए अल्ताफ आलम राजू के नामांकन में शामिल होने का निर्णय लिया। जहां कोविड 19 प्रोटोकाल का पालन करते एवम आदर्श आचार आदर्श संहिता का अक्षरशः पालन करते सोसल डिस्टेंसिंग में नामांकन में शामिल होने का फैसला किया गया।जहा मढौरा भाजपा पूर्वी,पशिचमी मंडल के अध्यक्ष,मढौरा नगर पंचायत के अध्यक्ष ,नगरा भाजपा मंडल के अध्यक्ष सहित दर्जनों एनडीए के कार्यकर्ता शामिल थे।बैठक की अध्यक्षता नगरा मण्डल अध्यक्ष चन्द्रसेन कुंवर ने किया।वही कार्यक्रम का संचालन जद यू जिला किसान के अध्यक्ष बबलू मिश्रा ने की ।बैठक मे सुरेश सिंह ,मण्डल अध्यक्ष बद्रीनारायण सिंह,अनिल शर्मा,गामा सिंह ,रामशंकर प्रसाद मिट्ठू ,शैलेश कुमार शाह ,जयप्रकाश भारती,रवि प्रकाश,अनिल सिंह,शहाबुद्दीन मंसूरी आदि लोग थे




Recent Comments