इंटर की परीक्षा में हाईटेक नकलची धराया, मास्टमाइंड की तलाश में छापेमारी
– स्मार्ट वाच के माध्यम से आर्य कन्या हाइस्कूल में बने केंद्र पर नकल कर रहा था छात्र
– बड़हरिया थाना क्षेत्र के बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर कॉलेज भलुआ का है छात्र
– पिछली बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में हुआ था फेल
– छात्र के कई सहपाठियों से भी हुयी गहन पूछताछ
प्रवेज़ अख्तर/सीवान.
शनिवार को इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रथम पाली में नगर के आर्य कन्या हाई स्कूल के परीक्षा केंद्र पर हाईटेक नकल करते एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया. परीक्षा केंद्र पर रसायन शास्त्र का परीक्षा देता एक परीक्षार्थी बार-बार अपनी घड़ी की ओर देख रहा था. शक होने पर वीक्षक ने जब परीक्षार्थी की जांच की तो यह स्मार्ट घड़ी से नकल कर रहा था. वीक्षक ने तुरंत इसकी सूचना स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केद्राधीक्षक को दिया. जिसके बाद उसे परीक्षा से निस्कासित कर दिया गया. इसकी सूचना पर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा, एसडीएम अमन समीर ,डीडीसी विधुभूषण चौधरी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गये. डीएम ने नकलची से पुछताछ की. जिसके बाद उसे नगर थाना लाया गया. जहां उससे एसडीएम व एएसपी ने गहन पुछताछ की. इसको लेकर एसआईटी टीम जामो थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. ताकि इसके मास्टर माइंड समेत शामिल अन्य लोगों को गिरफ्तार किया जा सके. पकड़ा गया निकलची छात्र बड़हरिया प्रखंड के बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर कालेज भलुआ के आइएससी जीव विज्ञान का छात्र अब्दुल लतिफ है.जो जामो बाजार थाना के मोहमद मैनुद्दीन मियां व जाकरी नेशा का पुत्र है.इसका रोल नंबर 18010153 तथा रोल कोड 42015 है. वहीं कोपी नंबर 01875406 , ओएमआर 02146207 है.उसको स्मार्ट वाच से नकल करते परीक्षा समाप्ति के समय 12.45 बजे पकड़ा गया. यह परीक्षा हॉल में कमड़ा संख्या छ: में परीक्षा दे रहा था. आर्य कन्या परीक्षा केद्र की केद्राधीक्षक सह प्रभारी प्राचार्य रीता सिन्हा के आवेदन पर गिरफ्तार छात्र के विरूद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें धारा 420 व बिहार परीक्षा अधीनियम 1981 के धारा शामिल की गयी है. एएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि छात्र स्मार्ट वाच को वाइफाइ्र या बल्लुटुथ से कनेक्ट कर नकल कर रहा था.अन्य जगह बैठा एक मास्टर माइंड उसे प्रश्नों का हल बता रहा था. शक के अधार पर इसके गांव व कॉलेज के चार सहपाठियों से भी पृछताछ की गयी. गिरफ्तार लतिफ के बताये सुराग के आधार पर पुलिस टीम बड़हरिया व जामो क्षेत्र में छापेमारी कर रही है. पूरी जांच के बाद मामला स्पस्ट हो सकेगा कि कौन-कौन सा लोग इसमें शामिल है और साथ ही परीक्षा केद्र पर किसके मोबाइल से छात्र के स्मार्ट वाच को कनेक्ट किया गया था. साथ ही किस नंबर से मास्टर माइंड उसके सवालों का जबाब उपलब्ध करा रहा था.




Recent Comments