सिवान :राष्ट्रीय लोक अदालत में 460 मामलों का निष्पादन
#परवेज अख्तर

सिवान
नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिलाविधिक सेवा प्राधिकर के तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर में सभी तरह के मामलों से सम्बंधित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर लोक अदालत के आडोटोरियम में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया
इन अवसर पर जिला एवम सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिलाविधिक सेवा प्राधिकर के अध्यक्ष ओ पी राय एवम जिलाधिकारी महेंद्र कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकर एस के त्रिपाठी एवम एडीजे 2 अवधेश कुमार दुबेदी ने संयुक्त रूप दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया । इस अवसर पर जिला एवम सत्र न्यायाधीश ने पक्षकारो से अपील की कि वे बढ़ चढ़कर अपने मामलो का निष्पादन कराए तथा विशेष छूट का लाभ ले ।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि लोक अदालत से पारित होने वाले अवार्ड विशेष् कर बंटवारा के मामले में दाखिल खारिज नहीं होने की शिकायतों की जांच की जाएगी ।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुल 5 न्यायिक बेंचो का गठन किया गया था।जिस में परिवारिक विवाद , क्लेम वाद दीवानी एवम आपराधिक अपील वाद,सभी बैंक ,नगर परिषद,इलेक्ट्रिसिटी वाद ,टेलीफोन सहित अन्य मामलों का निष्पादन किया गया ।आज के इस नेशनल लोक अदालत में एडीजे 2 अवधेश कुमार दुबे,सचिव लोक अदालत एस के त्रिपाठी,सबजज एन पालसिंह सिंह,न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय कुमार मिश्र,सबजज 6 अखौरी अभिषेक सहाय सहित डीएलएसए के पैनल एडवोकेट्स मनोज कुमार सिंह , कामेश्वर तिवारी,अनिल सिंह ,डॉ विजय कुमार पांडेय,एवम राजीव रंजन एवम लोक अदालत के कर्मी ,दीपक मिश्रा,रंजीत दुबे ,अतुल कुमार ,सुनीति कुमारी ,बलवंत कुमार,मनीष कुमार आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments