बैकुंठपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में रविवार को 42 लोगों का एंटीजन किट से कोरोना जांच किया गया। अस्पताल प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन राजन कुमार सिंह ने सैंपल एकत्रित कर जांच किया। जांच के दौरान सभी रिपोर्ट निगेटिव पाए गए।