बैकुंठपुर। प्रखंड में पिछले 24 घंटे से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। खेतों में जलजमाव होने के बाद किसान धान की रोपनी में जुट गए हैं। प्रखंड कृषि कार्यालय के अनुसार अब तक 60 प्रतिशत किसानों ने धान की रोपनी पूरी कर ली है।