सारण/खैरा: छपरा-खैरा मुख्य सड़क पर अनियंत्रित बस ने बाइक सवार भाई-बहन को खैरा थाना क्षेत्र के तुजारपुर पोखरा के पास भाई बहन दोनों को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक चला रहा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है की घायल युवक को आनन-फानन में ग्रामीणों ने सदर अस्पताल छपरा ले जा रहे थे तभी रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के पटेढ़ा तुजारपुर गांव निवासी मोहम्मद यासीन मियां के पुत्र 25 वर्षीय मोहम्मद तौहीद उर्फ़ पेंटर के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार तौहिद उर्फ पेंटर अपनी बहन को लेकर उसके ससुराल छोड़ने भेल्दी थाना क्षेत्र के कपशहर गांव जा रहा था । तभी यह हादसा हों गया हालांकि इस घटना में बहन को मामूली चोट आई है। वही गंभीर रूप से घायल भाई की मौत सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। घायल बहन का इलाज छपरा सदर अस्पताल में चल रहा है।