सिवान :स्कार्पियो और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार दो की मौत
# स्कार्पियो चालक समेत सवार तीन घायल

#परवेज अख्तर
तरवारा (सिवान)
जी बी नगर थाना क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय माधोपुर गॉव के पास एस एच 73 पर गुरुबार की देर संध्या बाइक और स्कार्पियो की सीधी टक्कर में बाइक चालक और सवार दो की मौत घटना स्थल पर हो गई। जबकि स्कार्पियो चालक और सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में महादेवा रोड के प्रसिद्ध वैध जी के पुत्र डॉ किशलय और उनके किरायेदार पंकज रस्तोगी बताये जाते है पंकज रस्तोगी खगड़िया निवासी है । उनकी पत्नी सिवान में सेवारत है । वे सिवान के प्रयाग नगर में नया मकान भी बनवा रहे है । सड़क दुर्घटना की सुचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुँच कर दोनों मृतको को पोस्मार्टम के लिए सिवान भेज दिए जबकि सभी घायलो को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिए। इस सन्दर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया की अभी घायल और मृतको के नाम पता नही चल पाया है।