सारण :बनियापुर प्रखंड प्रमुख को मिली धमकी मामले में उप प्रमुख ने की समिति की बैठक,एसपी को भेजा हस्तक्षेप की मांग
#अभय सिंह /बनियापुर

बनियापुर(सारण)
प्रखंड प्रमुख को अज्ञात मोबाईल नम्बर से रंगदारी तथा पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी मामले से आहत उप प्रमुख संजय कुमार राम ने प्रखंड कार्यालय में अपने समर्थित समिति सदस्यों के साथ एक बैठक कर उक्त घटना के दो दिनों के बाद भी मामले में अभी तक कोई करवाई नही होने पर खेद व्यक्त करते सारण आरक्षी अधिक्षक को पत्र प्रेषित करते प्रमुख से 20 लाख रूपये की रंगदारी तथा पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाला अज्ञात अपराधी के फोन नम्बर का सीडीआर निकाल करवाई की मांग किया है।जहाँ समिति सदस्यों द्वारा उनकी बात का समर्थन किया ।
ज्ञात हो की प्रखंड प्रमुख मंजूषा ओझा के मोबाईल पर 29 जनवरी को तीन अज्ञात मोबाईल नम्बर से 20 लाख रुपया रंगदारी तथा नही तो पुरे परिवार के साथ जान मारने की धमकी दी गयी है ।जिस मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करायी जा चुकी है।जिस मामले में तीन दिन बाद करवाई शून्य रहने पर उप प्रमुख द्वारा बैठक कर इस आशय की पहल एसपी सारण से कर दहशत में आयीं प्रमुख को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
अभय सिंह बनियापुर