सिवान :विवाहिता के मौत के मामले में छह नामजद
#परवेज अख्तर
सीवान :-जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सैचानी गांव में नवविवाहिता को जला कर हत्या करने के मामले में पति सहित छह लोगो को नामजद किया गया है. इस मामले में मृतका पुष्पा देवी की माँ दरौंदा थाना के धनौती गांव निवासी राजेंद्र बैठा की पत्नी मीरा देवी ने मृतका के पति अरविन्द बैठा, ससुर छोटेलाल बैठा, सास लालसा देवी, देवर गोविन्द बैठा, अनिल बैठा व गुड़िया देवी के खिलाफ दहेज़ व हत्या करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराइ है. आवेदन के मुताबिक शादी के बाद दहेज़ की रकम पूरी नहीं होने पर शुरू से परिवार के सदस्यों द्वारा प्रताड़ित किया जाता रहा है. अंत में 3 मार्च को विवाहिता को जला दिया.जब इसकी खबर मृतका के मायके वालो को मिला तो सैचानि पहुचँने पर घर के सभी सदस्य फरार मिले. थानाप्रभारी राकेश कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपियों के गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.