जानिए…सुशासन की पुलिसिया कार्रवाई से क्यों असंतुष्ट हैं जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह के छोटे भाई
✍🏻कुमार विपेन्द्र

सीवान : बड़हरिया बीडीओ के साथ प्रमुख सुबुकतारा के जेठ अमीरुल्लाह सैफी एवं समर्थकों के द्वारा की गयी मारपीट पर अभी तक की पुलिसिया कारवाई से लोग संतुष्ट नहीं हैं।दूसरों की कौन कहे स्थानीय विधायक श्यामबहादुर सिंह के छोटे भाई ठाकुर अमरजीत सिंह त्यागी उर्फ त्यागी बाबा को भी संतोष नहीं है।उनका मानना है कि इस मामले में पुलिस पर लगाम लगाया गया है।पावर का दुरुपयोग किया जा रहा है।जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह के अनुज ‘त्यागी बाबा’ ने कहा कि बीडीओ के साथ मारपीट करने वालों पर अविलम्ब कारवाई होनी चाहिए।लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई खास कारवाई नहीं की है।मैं प्रशासन की कारवाई से असंतुष्ट हूं।
श्री सिंह ने बेबाकी से कहा कि प्रशासन पर लगाम है।वह (प्रशासन) एक नंबर काम नहीं करती है।सरकार विधि-व्यवस्था को नियंत्रित करें।
गौरतलब है कि सरकार के “सर” विधायक श्यामबहादुर सिंह के ये अनुज अपनी बेबाकीपन के लिए जाने जाते हैं।विधायक के छोटे भाई ठाकुर अमरजीत सिंह त्यागी ने बुधवार को तरवारा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार प्रशासन पर लगाम लगाए हुए है।उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में मुझे नहीं लगता कि इस मामले में पुलिस कुछ कर पायेगी।
बरहाल जदयू विधायक के छोटे भाई के इस बेबाक बयान से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार एक बार फिर गर्म हो गया है।आम जन विभिन्न चौक चौराहों पर तरह तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।लोग नीतीश कुमार के सुशासन पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं।