सिवान :रघुनाथपुर में बिजली चोरी के मामले में तीन पर प्राथमिकी
#रिपोर्ट-परवेज अख्तर /सिवान
रघुनाथपुर (सिवान)
रघुनाथपुर थानाक्षेत्र के दो गांवो में 12 मार्च को गुप्त सुचना पर बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी के निर्देश पर जेई दर्शन कुमार के नेतृत्वइ टीम गठित कर छापेमारी दिघवलिया व पिपरा गांव में छापेमारी किया गया। जिस दौरान दिघवलिया गांव में विगन सिंह व हरेन्द्र मांझी ऊर्जान्वित पोल से टोका फसाकर चोरी चुपके विद्युत ऊर्जा चोरी करते पकडे गये। वही यह टीम ने पिपरा गांव में मोतीलाल भगत को बिजली चोरी करते पकड़े गये। इस मामले में जेई ने इन तीन लोगो के खिलाफ स्थानीय थाना में थाना कांड सं 43/18 के तहत बिजली चोरी मामला दर्ज किया गया । जिनमे विभाग को दिघवलिया निवासा विगन सिंह ने 13776, हरेन्द्र मांझी 9186 रुपया की नुकसान पहुचाया है। वही दूसरी तरफ पिपरा निवासी मोतीलाल भगत ने 7349 रुपया की विभग की नुकसान पहुचाया है। इस छपेमारी टीम में सरणी पुरुष बलेश्व शाही, मानव बल इंद्रजीत सिंह व पंकज कुमार सिंह मौजूद थे। जेई ने बताया की मार्च की महीना में रघुनाथपुर सेक्सन के अंदर बिजली चोरी के सात लोगों पर मामला दर्ज किया जा चूका है ।
रघुनाथपुर सेक्सन में 60 लोगो की बकाया विल को लेकर विद्युत विक्षेद किया गया
रघुनाथपुर सिवान
रघुनाथपुर सेक्सन में मार्च माह में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कम्पनी की दो माह से बिजली विल बकाया के कारण 60 बिजली उपभोक्ताओं की विद्युत विक्षेद किया गया है। इस आशय की जानकारी रघुनाथपुर सेक्सन की जेई दर्शन कुमार के बुधवार को दी। इन्होंने बताय का दो माह से अधिक बकाया बिजली उपभक्ताओ की बिजली विल होने पर विद्युत विक्षेद कर दिया जाएगा। इन्होंने बताया जिन उपभोक्ताओं की विल विपत्र नही मिल पाया हो व उपभोक्ता रघुनाथपुर पावर सब स्टेशन में अपनी बिजली कनेक्सन की रसीद की फोटो कपी के साथ जमा कर अपना एस डब्लु नं ले कर बकाया बिजली विल जमा करे। इन्होंने बताया की पंचायत वार मीटर लगाया जा रहा है । जिसका काम प्रारंभ हो चूका है।




Recent Comments