सारण :सारण :अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार —————————————————————-
# 15 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ मैक्सी कैब बरामद
# यूपी के बलिया से धंधा के लिए ला रहा था शराब ——————————————————————-

रसूलपुर –
स्थानीय थाना पूलिस ने बीती रात्रि गश्ती के दौरान क्षेत्र के छोटकी घुरापाली गाँव स्थित सकलदेव सिंह के घर के समीप मैक्सी कैब वाहन पर लदे 15 कार्टून अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जबकि चार अन्य धंधेबाज पूलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।गिरफ्तार धंधेबाज रसूलपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर गाँव निवासी पशुपती उपाध्याय का पुत्र हरिभूषण उपाध्याय उर्फ बिट्टू उपाध्याय बताया जाता है जो उत्तर प्रदेश के बलिया से चैनपुर के रास्ते शराब लेकर धंधा करने के लिए रसूलपुर आ रहा था।थानाध्यक्ष संजय कुमार यादव ने बताया कि संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उक्त धंधेबाज को जेल भेज दिया गया और शराब समेत वाहन को जप्त कर लिया गया।गिरफ्तार धंधेबाज के निशानदेही पर आधा दर्जन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है।