*34 वीं राष्ट्रीय बालिका हैन्डबाल  प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बिहार टीम गाजियाबाद रवाना*
✍सीवान से नवीन सिंह परमार 
🍄बिहार राज्य हैन्डबाल संघ द्वारा हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर, मैरवा चल रहें बिहार राज्य सब जुनियर बालिका  हैन्डबाल प्रशिक्षण शिविर से चयनित बिहार की 16 सदस्यीय  टीम 34 वीं राष्ट्रीय बालिका हैन्डबाल  प्रतियोगिता में  खेलने के लिए रविवार  को गाजियाबाद रवाना हो गई  . यह प्रतियोगोता 23 से 28 मई 2017 तक आयोजित है .
👉सीवान की चंदा कुमारी करेगा बिहार टीम का  नेतृत्व :बिहार टीम में  अनीशा  कुमारी .निभा कुमारी .चंदा कुमारी (कप्तान ).निशा कुमारी .निलू कुमारी .रागिनी कुमारी .गायत्री कुमारी (सभी सीवान )सपना कुमारी (नवादा ) ,श्रृष्टि  कुमारी .रुचि कुमारी (बांका ) प्रियंका कुमारी (पटना )भारती कुमारी (मधुबनी )खुशबू कुमारी (बक्सर).आंचल कुमारी (मुंगेर ).रिना कुमारी .निधी कुमारी (सारण) जबकी सीवान  की वरिष्ठ  खिलाडी सलमा खातून को प्रबंधक एवं वरूण  कुमार को प्रशिक्षक बनाया गया है .
 👉अनुभवी चयनकर्ताओं ने दी टीम को अंतिम रूप: रविवार को ही सीवान लक्ष्मीपुर के हिमेश्वर खेल संस्थान के परिसर में राज्य हैन्डबाल संघ के द्वारा नियुक्त चयनकर्ता के पैनल ने 
टीम को अंतिम रूप दिया. चयनकर्ताओं के पैनल में सीवान जिला हैन्डबाल के अध्यक्ष वरिष्ठ  अधिवक्ता  ईश्टदेव तिवारी .उपाध्यक्ष  काशीनाथ मिश्रा .बिहार हैन्डबाल संघ  के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा के प्रतिनिधि व प्रशिक्षक निरज कुमार एवं  वरूण  कुमार, जिला संघ के सचिव संजय पाठक .संयुक्त सचिव अरविंद शंकर शामिल थें. चयनकर्ताओं के द्वारा बिहार टीम के लिए अंतिम  16  खिलाडीयों के चयन पर मोहर लगाया गया .टीम को एशियन लैब  टेक बिहार के प्रबंधक धिरेन्द्र तिवारी ने किट उपलब्ध कराया. सचिव संजय पाठक ने बताया की टीम पदक की प्रबल दावेदार है .
👉लोगों ने दी शुभकामनाएं: बिहार टीम को वरिष्ठ अधिवक्ता इश्टदेव तिवारी,काशीनाथ मिश्रा ,फुलेना चौधरी ,रमेश सिंह ,राजीव रंजन कुमार इंडो गल्फ सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव सरवर जमाल, श्रीनारद मीडिया- सीवान के निदेशक नवीन सिंह परमार साहित कई लोगों ने अपनी शुभकामनायें दी है.
*{✏श्रीनारद मीडिया}*