सारण :शांति समिति की बैठक , मूर्ति विसर्जन में डीजे, अश्लील गीत तथा आर्केस्ट्रा पर प्रतिबंध
परसा-
सरस्वती पूजा को शांतिपूर्व रूप से मनाने के उद्देशय से थाना परिसर में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति का बैठक किया गया।बैठक में सरस्वती पूजा और प्रतिमा विसर्जन में डीजे, अश्लील गीत तथा आर्केस्ट्रा पर प्रतिबन्ध लगाया गया।थानाध्यक्ष ने उपस्तिथ जनप्रतिनिधि ग्रामीण दुकानदार तथा पूजा समिति के सदस्यों से पूजा को शांतिपूर्व रूप से मनाने का अपील किया।बैठक में बीडीओ धर्मवीर कुमार सीओ राम भजन राम बीएओ सत्यनारायण राय मुखिया बिजय राय मुखिया प्रतिनिधि ब्रजेश सिंह कृष्णा साह उमेश राय विनोद राय अशोक कुमार सुनील सिंह गोरख राय आदि शामिल थे।




Recent Comments