सिवान :महाराजगंज इन्डोर स्टेडियम की जिर्णोद्धार की मांग
#उपराष्ट्रपति ,पूर्व प्रधानमंत्री ने की थी शिलान्यास
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
महाराजगंज (सिवान)
अनुमण्डल मुख्यालय तत्कालीन विधायक उमाशंकर सिंह के प्रयास से 23 मार्च 2003 में तत्कालीन उपराष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर ,पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव कई केन्द्रीय मंत्री बिहार सरकार के मंत्री की उपस्थिति में जब इन्डोर स्टेडियम का शिलान्यास किया तो महाराजगंज क्षेत्र के लोग काफी खुश हुए।युवा खिलाडियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।कार्य भी युद्ध स्तर पर शुरू हुआ।बैंडमिंटन का खेल खेला गया कई सभाए हुई अनुमण्डल द्बारा कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ।लेकिन घीरे घीरे देख रेख की अभाव में स्टेडियम जगह जगह से टुटने लगा।इस स्टेडियम के जिर्णोद्धार को ले शहरवासियों ने सांसद विधायक जिलाधिकारी एसडीओ से गुहार लगाते रहे लेकिन आजतक इस स्टेडियम का जिर्णोद्धार नहीं हो सका।अधिकारियों ने तो जिर्णोद्धार के लिये कदम उठाया।तत्कालीन डीएम दिवेश सेहरा ,
संजय सिंह ने निरीक्षण कर इसे शीध्र जिर्णोद्धार का आश्वासन दिये थे।
इस बीच शहरवासी रिज्जवानुल्लाह उर्फ टुन्ना, ओमप्रकाश प्रसाद उर्फ लोहा, हरिशंकर आशीष, मनोज ब्याहुत ,संजय शरण ,पुराने बैडमिंटन खिलाड़ी अशोक कुमार ब्याहुत, रविंद्र कुमार, राजा बाबु ,संतोष कुमार केसरी, गोलु कुमार आदि ने बुधवार को एसडीओ मंजीत कुमार को ज्ञापन देकर मांग की है कि इस इण्डोर स्टेडियम का शीध्र जिर्णोद्धार किया जाय।जिससे युवा खिलाड़ी बैंडमिंटन कबड्डी का खेल खेल सके।
क्या कहते है एसडीओ -एसडीओ मंजीत कुमार ने कहा है कि उनका प्रयास है कि इस इण्डोर स्टेडियम का जिर्णोद्धार शीध्र किया जाय।इसके लिये जिलाधिकारी को पत्र दे रहे है।




Recent Comments