सिवान :ब्ल्यू वॉरियर्स ने न्यू ईयर का खिताब जीता
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 सिवान : स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में कैफ एकेडमी के तत्वावधान में खेले जा रहे अंडर 14 न्यू ईयर चैंपियनशिप का खिताब रविवार को ब्ल्यू वॉरियर्स ने अपने नाम कर लिया। रेड बुल और ब्ल्यू वॉरियर्स के बीच खेले गए मुकाबले में रेड बुल ने टॉस जीत पहले 
गेंदबाजी करने का फैसला किया। ब्ल्यू वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 150 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी रेड बुल की टीम
29 ओवर में 132 रनों पर ऑल आउट हो गई। ब्ल्यू वॉरियर्स की ओर से असगर ने 30, असद खान ने 22 और अमरीश ने 25 रनों की पारी 
खेली। बेस्ट बल्लेबाज असगर, बेस्ट गेंदबाज असरफ और मैन अॉफ द मैच का पुरस्कार असद खान को दिया गया। 
मौके पर निदेशक मो. कैफ, पवन कुमार, फैजान नईम, पप्पू, लारा, अमित सहित खिलाड़ी उपस्थित थे।