32E57C12-7E10-4951-BD9D-869A9F7A0463

•स्वच्छ भारत का माखौल उड़ाता जिला का प्रमुख टूरिस्ट प्लेस केसरिया बौद्ध स्तूप के समीप शौचालय की कमी

 ✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:-•न्यूज इनपुट तैयब हसन ताज मोतिहारी (पू.च.) केसरिया में सुबह से घना कुहासा छाये रहने के वावजूद विश्व विख्यात और सबसे बड़ा केसरिया बौद्ध स्तूप पर नए वर्ष के मौके पर, आम लोगों की भीड़ पिकनिक मनाने के लिए उमर पड़ी थी।

यहाँ हम बताते चलें कि केसरिया बाजार से स्तूप की दूरी पाँच कि० मी० है लेकिन केसरिया से ही बौद्ध स्तूप तक एस एच 74 पर भारी भीड़ थी और जाम लगने से वाहन से या पैदल आने जाने वाले लोगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

हलाकि विदेशी प्रयटकों का आवा जाही आज कम था, गाँव खेडे से लेकर अगल बगल के शहरी क्षेत्र से काफी लोगों की तदात थी। गाड़ी पर साउण्ड लगाए हुए एवं डांस करते हुए लोगों का हुजुम चल रहा था। वही थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि यहाँ दस पदाधिकारी गण मौजुद हैं तथा पुरुष व महिला पुलिस बल भी 75 तैनात हैं।और सभी यातायात दुरुस्त करने से लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे हुए हैं। इस वर्ष कोई भी व्यक्ति स्तूप के उपर नहीं चढ़ा है इसकी निगरानी पुलिस बल द्वारा किया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि मोतिहारी पुलिस अधिक्षक उपेन्द्र शर्मा भी स्तूप के दर्शन के लिए आए थे। स्तूप के गाइड सहिन्द्र यादव ने बताया कि लगभग 20 से 25 हजार दर्शनार्थी बौद्ध स्तूप का दर्शन किए हैं।

यहाँ हम बताते चलें कि जिला का यह प्रमुख टूरिस्ट प्लेस होने व इतनी बड़ी भीड़ जुटने वाले स्थल के बावजूद शौचालय की स्थिति नगन्य दिखाई दी जबकि जिला से गंदगी दूर करने और स्वच्छता लाने के लिए अभी अभी जिलाधिकारी रमण कुमार ने अपनी पदयात्रा इसी बौद्ध स्तूप के समीप समापन किए थे। यह विभाग की लापरवाही कहा जाए या अनदेखी समझ से परे है। यैसे जगहों पर जिला प्रसाशन जल्द से जल्द ध्यान दे और शौचालय का निर्माण कराए।