समस्तीपुर:हर जल नल योजना का शुभारंभ नारियल फोर कर किया गया
#न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

सरायरंजन
सरायरंजन मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अन्तर्गत प्रखंड के बी.एलौथ पंचायत के वार्ड-9 में गुरुवार की दोपहर नल-जल योजना के तहत समर सेबूल बोरिंग गाड़ा गया। जिसका विधिवत शुभारंभ बीडीओ डा. अभिजीत चौधरी, जिला पार्षद संजीव कुमार एवं प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने संयुक्त रुप से नारियल फोर कर किया। बीडीओ डा. अभिजीत चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नल-जल योजना के तहत हर घर के लोगों को शुद्ध पेयजल नल के द्वारा पहुंचाया जायेगा।
उन्होंने कहा कि यह योजना हर पंचायत के हर वार्डों में पहुंचाया जा रहा है। जिससे लोगांे को शुद्ध पेयजल मिल सके। ताकि पानी से होनवाली बिमारीयों से लोगों का बचाव हो सके। मौके पर सुनील पासवान, खुर्शीद आलम, कमली देवी, दिनेश चौधरी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।




Recent Comments