सारण :प्रखण्ड स्तरीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
—–
उप-प्रबंध सम्पादक मनोकामना सिंह की रिपोर्ट 
——
 मढौरा/सारण
कृषि विभाग द्वारा प्रखण्ड कार्यालय के समक्ष खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।उद्धाटन अंचल पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह पौधा संरक्षण केन्द्र के उप निदेशक अरबिंद कुमार सिंह जिला परिषद सदस्य गणपति गौरव एवं प्रमुख प्रतिनिधि सह पंचायत समिति सदस्य मनोज कुमार राय ने संयुक्त रुप से किया।
      अत्यधिक गर्मी के बावजूद काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों को संबोधित करते हुए उप निदेशक ने श्रीविधि एवं डी एस आर की नयी तकनीकि से खेती करने के गुड किसानों को सिखाए।खाथ हीं जैविक खाद के प्रयोग से होने वाले फायदे सहित कीट ब्याधि से रोकथाम के तौर तरीकों की जानकारी दी। प्रखण्ड कृषि समन्वयक हरिकिशोर सिंह ने किसानों को आधुनिक खेती के तौर तरीकों सहित फसल बीमा योजना पशुपालन एवं मुर्गी पालन के भी नये तरीके बताये।शिविर को सुनील कुमार द्विबेदी  संजय कुमार मनोज तिवारी रामनाथ प्रसाद ने भी संबोधित किया।शिविर में किसान सलाहकार तनुजा कुमारी विजय कुमार ,अखिलेश राम ,मेघनाथ सिंह सहित अन्य सम्मिलित रहे।