सिवान :पांच लाख रुपए की मांगी रंगदारी
#परवेज़ अख्तर/ सिवान :
जिले के नौतन थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव निवासी परशुराम गुप्ता की पत्नी गंगा देवी ने सराय ओपी थाने में लिखित आवेदन देकर मौजे मखदुम सराय निवासी सियाराम चौधरी, मखु चौधरी, बवाली चौधरी, नाटा चौधरी, जौहर चौधरी, गुली चौधरी द्वारा पांच लाख रुपए की रंगदारी मांगे जाने के संबंध में आवेदन दी है। उसने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि नही देने पर इसका अंजाम बुरा होगा। मामले के बारे में बता दे कि गंगा देवी ने सराय ओपी थाना क्षेत्र के मौजा अतरसुआ में अपनी ख़रीदगी जमीन में घर बनवाने के लिए कार्य शुरू की थी कि तबतक उपरोक्त लोगों ने मौके पर पहुंच कार्य को रोक देने एव पांच लाख रुपए की रंगदारी देने के बाद कार्य शुरू करने की बात कह चले गए। गंगा देवी ने बताया कि उक्त जमीन वे 2012 में खरीदी थी एवं 31 मार्च 2018 से अपने जमीन पर कार्य शुरू की थी। कार्य शुरुवात के समय ही उपरोक्त लोगों ने हथियार से लैस होकर उक्त जमीन पर पहुंच गए एवं गाली देते हुए रंगदारी की मांग की। गंगा देवी ने बताया की उनके पति परशुराम गुप्ता विदेश में काम करते है। इस संबंध में सराय ओपी प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है उक्त जमीन पर पहले से विवाद चलते आ रहा है। जांच किया जा रहा है।