Θ बेतिया – बगहा:-मानव श्रृंखला हेतू राo उo उच्च माo विद्यालय, पचरुखा के विद्यार्थियों नें किया पूर्वाभ्यास

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉नगर के बगहा 2 प्रखंड के राजकीय उo उच्च माध्यमिक विद्यालय, पचरुखा के विद्यार्थियों नें बालविवाह एवं दहेज उन्मुलन के समर्थन में 21 जनवरी को बिहार सरकार द्वारा अयोजित होने वाले मानव श्रृंखला के लिए प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह के नेतृत्व में पूर्वाभ्यास किया।

प्रधानाध्यापक के हवाले से मीडिया को इसकी सूचना शिक्षक सुनिल कुमार नें दी।

विद्यालय के बाल संसद सदस्य, मीना मंच, वर्ग 6 से 9 के छात्र छात्राओं एवं रसोईया द्वारा बालविवाह व दहेज के उन्मूलन, सामाजिक विसंगति/ कुप्रथा को दूर करने के लिए जागरुकता फैलाने हेतू मानव श्रृंखला के सफल आयोजन हेतू पूर्वाभ्यास किया गया। यह समाज को, भावी पीढ़ी को सकारात्मक संदेश देने का कार्य है जिससे बच्चों में उत्साह व्याप्त है। इस कार्य में विद्यालय शिक्षा समिति सदस्य, स्थानीय ग्रामीण जनता नें भी सम्मिलित हो सहयोग किया।
मौके पर प्रधानाध्यापक उमेश प्रसाद साह, विद्यालय के शिक्षक, बाल संसद प्रधानमंत्री झून्ना कुमार, उप प्रधानमंत्री सरोज कुमारी, सांस्कृतिक मंत्री सीमा कुमारी, पूर्व बाल संसद प्रधानमंत्री सन्नी कुमार, उप प्रधानमंत्री पुष्पा कुमारी, सफाई मंत्री महेश कुमार, मीना मंच की ममता कुमारी, पूजा कुमारी, सीमा कुमारी, अंजली कुमारी छात्र अल्ताफ अंसारी, सरफराज आलम, संदीप कुमार, गुड्डू कुमार, आजाद अंसारी, आदित्य कुमार, मेराज अंसारी सहित अन्य विद्यार्थी, ग्रामीण पोशाक मियां, रामनरेश साह, सत्यनारायण यादव, मदन यादव, समीर हुसैन, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहें एवं सबने 21जनवरी को आहूत मानव श्रृंखला के सफलता एवं कुप्रथा के समाप्त हेतू सहयोग की बात कही।




Recent Comments