सिवान :नारायपुर और माधोपुर पंचायत किसान सलाकार पर अवैध वसूली का आरोप,बीडीओ ने जिला कृषि पदाधिकारी को भेजा आरोप पत्र भेजा,करवाई का किया अनुसंशा
#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:27 मार्च 2018
नारायणपुर और माधोपुर पंचायत के किसान सलाहकार शम्भु राम पर क्षेत्र में अवैध वसूली और कार्य मे लापरवाही का आरोप लगा है।बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जब वे उक्त पंचायतो में क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले तो किसान सलाहकार पर लोगो ने अवैध वसूली का आरोप लगाया है।ओडीएफ के तहत परिवारो को चयनित करने का कार्य उन्हें सौपा गया था।जिसमे किसान सलाहकार वास्तव में चयनित लोगो का सूची में नाम छोड़ दिये है।और अवैध रुपये लेकर अवास्तविक लोगो का नाम सूची में चयनित कर दिए है।जो इनके कार्य के प्रति घोर अनियमितता को दर्शाता है।बीडीओ ने कहा कि इनके इस लापरवाही के चलते उक्त पंचायत में ओडीएफ कार्य प्रगति पर नही है।इसलिए इनके विरुद्ध जिला कृषि पदाधिकारी को आरोप पत्र लिखते हुए कारवाई करने की अनुसंशा की गयी है।बीडीओ ने कहा कि ओडीएफ में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कानूनी करवाई करते हुए उन्हें सेवा मुक्त करने की करवाई होगी।




Recent Comments