सिवान :डॉक्टर के यहां लूट कांड का एक आरोपी ने किया सलेंडर
#परवेज अख्तर 
महाराजगंज (सीवान) 
शहर के सुप्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ बीके चौरसिया के यहाँ हुई लूट की घटना में  नामजद अभियुक्त बिनोद सिंह ने मंगलवार को न्यायालय में सलेंडर कर दिया।  एसपी नवीन चन्द्र झा ने बताया कि पुलिस दबिश के कारण अपराधी ने सलेंडर कर दिया। मालूम हो कि लूट कांड में बिनोद सिंह सहित तीन के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी।शहर के वार्ड संख्या 9 पसनौली स्थित चिकित्सा पदाधिकारी भगवानपुर डॉक्टर बी के चौरसिया के क्लीनिक सह आवास में हुए बुधवार की रात्रि लूटकांड में नामजदों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी।