सिवान :मेराज के रुप में हुई शव की शिनाख्त, दिमागी हालत थी खराब
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान
जिले के बड़हरिया  थाना क्षेत्र के तीनभीड़िया- कुवहीं चंवर स्थित पोखरे से सोमवार को बरामद अर्धनग्न शव की शिनाख्त थाना क्षेत्र के नरहरपुर के मजरुल हक अंसारी के पुत्र मेराजुद्दीन अंसारी(23) के रुप में हुई है. विदित हो कि मेराजुद्दीन मानसिक रुप से विक्षिप्त था व 15-15 दिनों तक घर से बाहर रहता था. मृतक के परिजनों ने बताया कि उसका इलाज मानसिक चिकित्सकों के पास गोरखपुर व सीवान चल रहा था. मेराज इधर भी 10-12 दिन पूर्व घर से फरार था.उनके परिजन सभी रिश्तदारों के यहां खोज चुके थे.लेकिन आज जब युवक के शव की तस्वीर अखबारों में छपी तो परिजन थाना पहुंच कर शव को मेराज के रुप में पहचान की. पुलिस ने युवक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया .साथ ही,थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने युवक के डूब कर मरने का मामला दर्ज कर लिया.