सिवान :वृद्धा पेंशन धारियों ने पंचायत समिति सदस्य के दरवाजे पर किया हंगामा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 

सिवान :
जी बी नगर थाना क्षेत्र के सारंगपुर पंचायत के सकरा गांव में वृद्धा पेंशन धारियों ने पंचायत समिति सदस्य के दरवाजे पर हंगामा किया। हंगामा कर रहे सबरुंन खातुन लीलावती कुँवर कौसल्या कुँवर सिंगारी कुँवर छठिया देवी चम्पा देवी समेत समेत पांच दर्जन से अधिक बिरधा पेंशन धारियों का आरोप था कि 2 साल से हम लोगों का पेंशन बंद है बार-बार कभी आधार कार्ड तो कभी पैन कार्ड तो कभी बैंक खाता का बहाना बनाकर जनप्रतिनिधि व प्रखंड कार्यालय द्वारा परेशान किया जा रहा है। हम लोग फोटो एस्टेट करा कर कागज देते देते परेशान हो गए हैं। वही पंचायत समिति सदस्य ग्राम पंचायत राज सारंगपुर सरिता देवी ने बताया कि वृद्धा पेंशन का काम प्रखंड कार्यालय का है हमने भी कई बार प्रखंड कार्यालय को लिखित रुप से अवगत कराया है लेकिन अभी तक किसी का भी पेंशन नहीं आया।
प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी महाराजगंज रवि सिन्हा ने बताया कि प्रखंड स्तर से वृद्धा पेंशन का काम लगभग हो गया है। बहुत जल्द सभी वृद्धा पेंशन धारियों का पेंशन उनके खाते में आ जाएगा।