सिवान :कौमी एकता के प्रतीक थे मौलाना साहब : प्रमोद कुमार
#धूमधाम से मनी मौ. मजहरुल हक की जयंती
#फरीदपुर स्थित आशियाना पर पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री, की चादरपोशी
#दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का हुआ वितरण
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 

आंदर (सिवान) : 
हुसैनगंज प्रखंड के फरीदपुर गांव में स्वतंत्रता सेनानी मौलाना मजहरुल हक की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। 
बिहार सरकार के पर्यटन सह जिले के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने उनकी मजार पर चादरपोशी की तथा उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला। उसके बाद उनके आशियाना का निरीक्षण किया। मंत्री के आगमन पर बच्चियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।
मंत्री ने कहा कि मौलाना साहब हिंदू-मुस्लिम एकता प्रतीक थे। उनके आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज के बच्चे कल के भविष्य हैं। इन पर ज्यादा धान देने की जरूरत है। मंत्री ने छह दिव्यांग बच्चों को ट्राइसाइकिल दी। जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय के माध्यम से हर पंचायत में पानी टंकी, नाला, शौचालय बन रहा है। सभी लोग मदद करें, इससे गंदगी दूर होगी। इस कार्यक्रम में मौलाना साहब के पोता अब्दुल फारुकी, डीएम महेंद्र कुमार, एसडीओ सदर,
एडीएम विधुभूषण चौधरी, भाजपा नेता जितेंद्र स्वामी, जदयू जिलाध्यक्ष इंद्रदेव पटेल, राजद विधायक हरिशंकर यादव, शिवप्रसन्न यादव, मंसूर आलम, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, पूर्व मंत्री अवधबिहारी चौधरी,आंदर बीडीओ अंजू अरुण, सीओ अमलेश कुमार, बीईओ ग्यासुदीन अंसारी, बीएओ अशोक सिंह, बघौनी मुखिया प्रतिनिधि कलेक्टर साह, हुसैनगंज बीडीओ राकेश चौबे, सीओ राकेश रंजन, कांग्रेस पूर्व उपाध्यक्ष पं. अवधेश मिश्रा, विभूतिशरण सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंजबिहारी सिंह, 
प्रदीप दुबे, विवेक मिश्रा, फरजान आदि उपस्थित थे। 
 मौलाना मजहरुह हक की जयंती पर रामदेव विचार मंच के अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह जिला कार्यालय से बाइक रैली निकाल फरीदपुर पहुंचे तथा मौलाना साहब की मजार पर चादरपोशी की। उनके साथ अलसउद अहमद, रमेश यादव, नूर आलम, अल्ताफ हुसैन, आनंद कुमार, मुन्ना खान, बादशाह साहनी, राहुल सिंह, धीरज कुमार सिंह, विवेक मिश्रा, अक्षय सिंह, अनुरंजन मिश्रा, नबी हुसैन, उमेश कुमार आदि शामिल थे।
वार्ड संख्या नौ के पार्षद सह युवा संघर्ष मोर्चा के संयोजक सलीम सिद्दीकी पिंकू ने फरीदपुर पहुंच चादरपोशी कर उन्हें श्रद्धांजली दी। श्रद्धांजलि देने वालों में मो. इरफानुल्लाह, आसिफ अली, मो. सलमान, मेराज अहमद, अकबर हुसैन, मुकेश कश्यप आदि शामिल थे। सपा जिलाध्यक्ष कपिलदेव चौधरी ने श्रीनगर स्थित कार्यालय पर मौलाना साहब की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर
चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर आरती देवी, दारोगा खान समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। गौशाला रोड स्थित जिला
कांग्रेस जिला कार्यालय में उपाध्यक्ष रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में मौलाना साहब की जयंती मनाई गई तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनयचंद्र श्रीवास्तव, शिवधारी दुबे, मनीर आलम, मेराज अहमद, रुदल यादव बागी, ध्रुवलाल प्रसाद, हुमायूं जफर, हरिशंकर तिवारी, ओमप्रकाश मिश्र, राजकिशोर मिश्र, मो. ताजुद्दीन, गोपाल प्रसाद, गणेश राम आदि उपस्थित थे। इसके अलावा अन्य संगठनों ने भी मौलाना साहब की जयंती मनाई।