सीवान :रालोसपा की बैठक में शिक्षा सुधार मानव कतार की सफलता पर चर्चा
#न्यूज़ इनपुट :परवेज़ अख्तर 

 सिवान : 
रालोसपा के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष हेमंत सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
 बैठक में आगामी 30 जनवरी को पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षा सुधार संकल्प द्वारा शिक्षा सुधार मानव कतार के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि रालोसपा शिक्षा में सुधार करने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है और इस कड़ी में आगे बढ़ते हुए सिवान जिला
के सभी पंचायतों के स्कूलों के सामने शिक्षा सुधार मानव कतार का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा
का मानना है कि जब तक शिक्षा में सुधार नहीं होगा, देश का विकास की बात बेमानी है। बैठक में सिवान जिला प्रभारी ब्रजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू ने भी शिरकत की। इस मौके पर सर्वसम्मति से फैयाज अली को पार्टी का जिला प्रधान महासचिव बनाया गया तथा अधिक से अधिक सदस्य
बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में दर्जन युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर छात्र जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुशवाहा, राजेश मौर्य, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, विश्वकर्मा कुमार, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. कृष्णा प्रसाद, देवी लाल प्रसाद, अजय पांडेय, सरोज कुमार,
श्रीराम कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, सुभाष कुमार, संजय, अनिल सिंह, अरस्तु कुशवाहा, अजय गिरि, विजय गिरि आदि मौजूद थे।