​🔴🔴किसान चौपाल का हुआ आयोजन, किसानों ने रखी अपनी समस्या ।🔴🔴

🔴👉किसानों ने कहा सिंचाई प्रबंधन में हो सुधार नाहर की मरम्मती 
🔴👉प्रखंड स्तर पर हो मिट्टी जांच प्रयोगशाला 

👈कुमार साजन दैनिक खोज खबर चौसा मधेपुरा👉

कृषि समन्वयक शशिभूषण कुमार

ने कहा कि बिहार सरकार, कृषि विभाग के द्वारा विभिन्न योजनाओं पर सीधा किसानों के खाते में अनुदान देती है ।इसलिए चिन्हित दुकान से सामग्री खरीद पर अनुदान का लाभ लिया जा सकता है ।वही पंचायत समिति सदस्य अभिषेक दत्त ने किसानों के संबोधन में कहा कि हम सबों को कृषि द्वारा छोटे-छोटे यंत्रों पर अनुदान मिलती है ।उसे प्राप्त करना चाहिए, लेना चाहिए।  पैक्स अध्यक्ष अंबिका मंडल ने कहा कि किसानों की महत्वपूर्ण समस्या सिंचाई है पंचायत से होकर बाहर गई है परंतु नहर का बदहाली रहने से किसानों को उचित लाभ नहीं मिल पाता है सिंचाई के कारण अच्छी फसल का अनुमान लगाना बेकार होता है इसलिए सरकार को चाहिए कि नाहर की मरम्मती करते हुए पानी दिया जाए ।ताकि किसान समय पर सिंचाई कर सके। किसान चौपाल का कार्यक्रम प्रखंड में 30 दिसंबर तक आयोजित होगी ।वही आज ग्राम पंचायत घोषई, अरजपुर पूर्वी ,चिरौरी, लौआलगन पूर्वी आदि पंचायत में चौपाल का आयोजन किया गया।  इस मौके पर अनुरोध मेहता, रविंद्र मेहता ,रामेश्वर सिंह ,शीला देवी मालाकार ,बालेश्वर चौधरी, मनटुन राम, प्रदीप मंडल ,बंदे लाल मंडल ,प्रमिला देवी ,विभा देवी ,मंजू देवी, सैकड़ों किसान मौजूद होकर कृषि चौपाल में अपनी समस्या को रखा।