सारण :छात्रसंघ चुनाव के संबंध में AISF ने कुलपति को मांग पत्र सौंपा

छपरा
जेपीयू कुलपति द्वारा अभी तक चुनाव के संबंध में कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है और न हीं कोई विस्तृत गाइडलाइन जारी किया गया है,जिसे लेकर अभी भी आम छात्रों एवं छात्र संगठनों में संशय की स्थिति बरकरार है।इसी के संदर्भ में एआईएसएफ के जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कुलपति को मांग पत्र सौंप कर कुलपति से मांग किया है कि छात्रसंघ चुनाव कार्यक्रम की त्रुटि को सुधार करते हुए नामांकन की तिथि से एक सप्ताह पूर्व सम्पूर्ण चुनाव नियमावली प्रकाशित कर सार्वजनिक किया जाए।
किस सत्र के कौन-कौन से छात्र मतदाता होंगे?
मतदाता मतदान के दौरान पहचान पत्र के रूप में कौन-कौन से कागजात का प्रयोग कर मतदान करेंगे?
विश्वविद्यालय और काॅलेज स्तर पर कौन-कौन से पद होंगे और उनके मतदाता कौन-कौन होंगे? आदि सम्पूर्ण नियमावली सार्वजनिक कर सभी छात्र संगठनों को लिखित रूप में उपलब्ध कराने की मांग की है।
जिला सचिव राहुल कुमार यादव ने कुलपति को सौंपे गए अपने पत्र में कहा है कि ऐसा लगता है जेपी विवि प्रशासन छात्रसंघ चुनाव नियमावली को गुप्त रखकर चुनाव की केवल खानापुतिॅ करना चाहता है,जो घोर छात्र विरोधी और अलोकतांत्रिक है।छात्रहित में सभी छात्र संगठनों और विवि पदाधिकारियों की यथा-शीघ्र बैठक बुला सभी का मंतव्य लिया जाए, समुचित नियमावली की जानकारी लिखित रूप में सभी को दिया जाए।हमारी इन मांगों पर जल्द विचार नही किया गया तो हमारा संगठन छात्र हित में विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने को बाध्य होगा,जिसकी पुरी जवाबदेही जेपी विवि प्रशासन की होगी।