फुटबॉल एकदिवसीय मैच मे बीआरसी दानापुर की टीम ने तेलंगाना (हैदराबाद ) की टीम को एक गोल से पराजित किया
#फुटबॉल मैच के मुख्य अतिथि रहे सांसद पप्पु यादव :
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट

डोरीगंज /सारण
“””””””””
सदर प्रखण्ड के उच्च विधालय काजीपुर के मैदान मे स्व रामदेव रावत मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान मे आयोजित एकदिवसीय फुटबॉल मैच के मुकाबले मे खेलते हुए बीआरसी दानापुर की टीम ने तेलंगाना हैदराबाद की टीम को एक गोल से पराजित किया मध्यांतर से पूर्व दोनो टीमे बराबरी पर थी किन्तु मध्यांतर के बाद बीआरसी दानापुर की टीम तेलंगाना की टीम पर हावी हो गई और उसे एक गोल से पराजित कर दिया जबकि तेलंगाना की टीम बीआरसी दानापुर की टीम के विरूद्ध कोई गोल न कर सकी ।
इस मैच को ले स्व0 रामदेव रावत ट्रस्ट की ओर से आयोजको के द्वारा बतौर मुख्य अतिथि पधारे सासंद पप्पु यादव ने विजेता टीम को शील्ड प्रदान किया
जेता टीम दानापुर को शील्ड प्रदान किया ।
मौके पर उनके साथ पधारे वैशाली महद्दीनगर के पूर्व विधायक अजय कुमार बुलगानी जनअधिकार पार्टी के प्रदेश सचिव लायन सिह सदर प्रमुख सदर भाग 2 की जिला परिषद पूजा कुमारी सदर प्रमुख विद्या देवी गरखा के पूर्व जिला परिषद दिलीप राम तथा रायपुर बिनगावा के मुखिया सुरेन्द्र राय आयोजक रजनीश कुमार , मंतोष कुमार समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे ।