छपरा के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में नौ मई को होगा प्रशिक्षण


दैनिक खोज खबर/सिवान। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नौ मई को छपरा में भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह सह आर्ट गैलरी में प्रशिक्षण आयोजित होगा। इसमें सारण प्रमंडल के मतदान पदाधिकारी (बीएलओ) शामिल होंगे।
सिवान, सारण एवं गोपालगंज के चयनित बीएलओ का मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए सिवान जिला निर्वाचन अधिकारी सह जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र से सात-सात बीएलओ अर्थात 56 बीएलओ को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। प्रशिक्षण पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार सारण में प्रमंडल स्तरीय बीएलओ का प्रशिक्षण नौ मई को दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न पांच बजे तक प्रशिक्षण होगा। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान सोहेल अहमद एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह महाराजगंज होंगे। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए छह बजे सुबह सिवान समाहरणालय से बस रवाना होगी। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद शाम छह बजे से उसी बस से बीएलओ वापस आएंगे। इस प्रशिक्षण में जिले के आठों विधानसभा क्षेत्र से सात -सात बीएलओ शामिल होंगे। इसमें मुख्य रूप से 105 सदर विधानसभा क्षेत्र से मतदान केंद्र संख्या 56, 59, 64, 71, 75, 80, 81 बीएलओ, 106 विधानसभा क्षेत्र जीरादेई के मतदान केंद्र संख्या 17, 32, 33, 45, 47, 157, 158 के बीएलओ, 107 विधानसभा क्षेत्र दरौली (एससी) के मतदान केंद्र संख्या 43, 49, 63, 65, 77, 97, 124 के बीएलओ, 108 विधानसभा क्षेत्र रघुनाथपुर के मतदान केंद्र संख्या 47, 53, 74, 84, 90, 98, 109 के बीएलओ, 109 विधानसभा क्षेत्र दारौंदा के मतदान केंद्र संख्या 1, 2, 66, 88, 107, 116, 125 के बीएलओ, 110 विधानसभा क्षेत्र बड़हरिया के मतदान केंद्र संख्या 24, 70, 75, 80, 81, 91, 95 के बीएलओ, 111 विधानसभा क्षेत्र गोरेयाकोठी के मतदान केंद्र संख्या 1, 33, 46, 105, 107, 114, 153 के बीएलओ तथा 112 विधानसभा क्षेत्र महाराजगंज के मतदान केंद्र संख्या 8, 15, 21, 38, 40, 63, 68 के बीएलओ प्रशिक्षण में शामिल होंगे।