बेतिया – गौनाहा:– *सड़क दुर्घटना में एक की हुई मौत*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* प्रखंड के जमुनिया नरकटियागंज मुख्य सड़क मार्ग में कामता फार्म के समीप सड़क दुर्घटना में घायल पिपरा निवासी रामबरन राम की मौत इलाज के दौरान बुधवार को देर शाम में हो गई ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मझरिया मंदिर के समीप शिवरात्रि के अवसर पर लगे मेला से वह लौट रहा था इसी बीच एक नरकटियागंज से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने ठोकर मार दी । घायल अवस्था में उसे रेफरल अस्पताल गौनाहा लाया गया ।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि गंभीर रुप से जख्मी होने के कारण उसे इलाज हेतु बेतिया रेफर कर दिया गया ।
परिजनों के अनुसार बेतिया जाने के क्रम में उसकी मौत हो गई ।
थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सड़क दुर्घटना में उस व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है परंतु थाने में इसकी कोई सूचना नहीं है ।