
छपरा। जीविका एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना अन्तर्गत सोनपुर प्रखण्ड स्थित सोनपुर डाक बंगला प्रांगण में दस फरवरी को लगने वाले एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला के प्रचार-प्रसार हेतु समाहरणालय परिसर से पाँच रथों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सारण जिला के 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक एवं युवतियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। ये लोग इस मेले में भाग लेकर सीधी नौकरी एवं स्वरोजगार से संबंधित इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।डीपीएम जीविका के द्वारा वताया गया कि जीविका एवं दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौषल योजना के अनतर्गत एक दिवसीय रोजगार सह मार्गदर्शन मेला दिनांक-10.02.2021 को 10 बजे सुबह से 04 बजे शाम तक डाकबंगला प्रांगण, सोनपुर में आयोजित किया जा रहा है। मेले में दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के विभिन्न प्रषिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण के उपरान्त सीधी नौकरी एवं स्वरोजगर से संबंधित 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार युवक एवं युवतियाँ सम्मिलित हो सकेंगी। इस रोजगार सह मार्गदर्शन मेले में साही एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, पी.एन.जी एच.आर सर्विस (फॉर ई. कॉम एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड) वेल स्पून इण्डिया लिमिटेड, एडवांटेज, सी.सी.आई. एम.सी.सी., दिल्ली, जतिन एण्ड कम्पनी (फॉर श्रीराम एण्ड पिस्टन), अमीगा इनफॉरमेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड, ईसेन्टरिक सॉल्यूषन प्राइवेट लिपिटेड, टेक एडवर्टिजमेन्ट प्राठवेवट लिमिटैड, ईसेन्टरिक सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, टेक एडवर्टिजमेन्ट प्राइवेट लिमिटेड, ए.डी.एस. स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड एवं अन्य कम्पनियाँ भाग ले रही हैं, जो कि गारमेन्ट्स मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक, मल्टीपल सेक्टर, इलेक्ट्रीकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, इंडस्ट्री सर्पोट, हॉस्पीटैलिटी एवं हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराएँगे। डीपीएम जीविका ने बताया कि सारण जिला के परसा, मकेर, दिघवारा, दरियापुर और सोनपुर प्रखण्ड में इन रथों के द्वारा लगातार तीन दिनों तक प्रचार-प्रसार कराया जाएगा ताकि इच्छुक युवा इस असवर का लाभ उठा सकें।इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता डॉ गगन, डीपीआरो ज्ञानेश्वर प्रकाश, डीपीएम जीविका विनय कुमार सिंह उपस्थि थे।




Recent Comments