सारण :पचरौर जर्जर पुल का मरम्मती कार्य प्ररंम्भ,सांसद ने किया शिलान्यास
#रिपोर्ट-सुरभि तिवारी
तरैया:29मार्च 2018:
पचरौर महि नदी पर बना जर्जर पुल का मरम्मत कार्य 07 लाख 58 हजार की लागत से होगा।जिसका शिलान्यास गुरुवार को महराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने किया।सांसद ने बताया कि उक्त पुल के नव निर्माण के लिए 02 कड़ोर 75 लाख 95 हजार रुपये का डीपीआर बनकर तैयार है।किंतु अभी आवागमन बाधित रहने के कारण चलायमान पुल का निर्माण 07 लाख 58 हजार रुपये से हो रहा है।ज्ञातव्य हो कि उक्त पुल का आधा हिस्सा जर्जर होने ध्वस्त हो गया है।जिससे बड़ी वाहनों का आवागमन उक्त पुल से बंद है।जिससे तरैया से अमनौर जाने वाली यात्री को 10 किलोमीटर अधिक दूरी तय करके जाना पड़ता है।